रांची : वारंटी को छुड़ाने के लिए थाने में झामुमो नेता ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने छापामारी अभियान में पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया था. इसी क्रम में रातू रोड के लाह कोठी निवासी प्रकाश यादव को भी गिरफ्तार किया गया था़ जब इस बात की जानकारी झामुमो नेता नवीन चंचल व अरुण वर्मा को मिली, तो दोनों सुखदेवनगर थाना पहुंचे और उसे छुड़ाने के लिए […]

विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर पुलिस ने छापामारी अभियान में पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया था. इसी क्रम में रातू रोड के लाह कोठी निवासी प्रकाश यादव को भी गिरफ्तार किया गया था़ जब इस बात की जानकारी झामुमो नेता नवीन चंचल व अरुण वर्मा को मिली, तो दोनों सुखदेवनगर थाना पहुंचे और उसे छुड़ाने के लिए थाना में जम कर हंगामा किया़
उनलोगों ने सुखदेवनगर पुलिसकर्मियाें पर काफी दबाव बनाया़ उस समय थाना प्रभारी किसी काम से बाहर गये हुए थे़ जब वे वापस आये तो उन्हाेंने प्रकाश यादव काे छोड़ने से इनकार कर दिया़ उन्होंने कहा कि यह पुराना वारंटी है और उनकी गिरफ्तारी न्यायालय के आदेश पर हुई है. उन्हें किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जा सकता़ उन्हें जेल भेजा जायेगा़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola