उत्तराखंड भ्रातृ संघ ने धौनी के माता-पिता के साथ उनके घर पर मनाया जन्मदिन

Updated:
विज्ञापन

रांची : सामाजिक सांस्कृतिक संस्था उत्तराखंड भ्रातृ संघ के सदस्यों ने रविवार 7 जुलाई की रात टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी के सिमलिया (रातू) स्थित आवास पर ‘माही’ का जन्मदिन मनाया. धौनी के पिता पान सिंह धौनी उत्तराखंड भ्रातृ संघ के संरक्षक हैं. पिता पान सिंह तथा माता देवकी देवी ने जन्मदिन […]

विज्ञापन

रांची : सामाजिक सांस्कृतिक संस्था उत्तराखंड भ्रातृ संघ के सदस्यों ने रविवार 7 जुलाई की रात टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी के सिमलिया (रातू) स्थित आवास पर ‘माही’ का जन्मदिन मनाया. धौनी के पिता पान सिंह धौनी उत्तराखंड भ्रातृ संघ के संरक्षक हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिता पान सिंह तथा माता देवकी देवी ने जन्मदिन का केक काटकर रांची के राजकुमार का जन्मदिन मनाया. धौनी की माता ने सबका स्वागत किया और सबको केक खिलाया. संघ के सदस्यों ने धौनी के माता-पिता को वर्ल्ड कप के आगे के मैचों में धौनी के अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी.

संघ के सचिव प्रेमचंद जिवाल, गिरीश पुरोहित, भगवती प्रसाद गोस्वामी, अरविंद पाठक, मुरलीधर आदि धौनी का बर्थडे सेलिब्रेट करने परिवार सहित धौनी के घर पहुंचे थे. इसके अलावे रांची में कई जगहों पर धौनी का जन्‍मदिन मनाया गया. स्‍थानीय क्रिकेटरों ने केक काटकर माही का जन्‍मदिन मनाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola