रांची : कंपार्टमेंटल के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई, तो ब्लैक लिस्टेड होंगे शिक्षक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची के तीन परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा दूसरे दिन भी आयोजित की गयी. इंग्लिश कम्यूनिकेटिव और इंग्लिश लिटरेचर की तीन घंटे की परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 01.30 बजे तक हुई. विद्यार्थियों ने पेपर को बोर्ड परीक्षा से आसान बताया. सीबीएसइ के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ मनोहर लाल ने […]
विज्ञापन
रांची : रांची के तीन परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा दूसरे दिन भी आयोजित की गयी. इंग्लिश कम्यूनिकेटिव और इंग्लिश लिटरेचर की तीन घंटे की परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 01.30 बजे तक हुई. विद्यार्थियों ने पेपर को बोर्ड परीक्षा से आसान बताया. सीबीएसइ के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ मनोहर लाल ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही और विद्यार्थी पेपर से संतुष्ट नजर आये.
वहीं दूसरी ओर 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के बाद ही कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बोर्ड के निर्देशानुसार सीबीएसइ कंपार्टमेंटल परीक्षा में यदि कोई शिक्षक मूल्यांकन में गड़बड़ी करते पाये गये, तो वह ब्लैकलिस्टेड किये जायेंगेे. यह फैसला बोर्ड ने विद्यार्थियों के पक्ष में जारी किया है. सीबीएसइ इस बार की कंपार्टमेंटल परीक्षा के बाद यह प्रावधान करने जा रही है. इस संबंध में सभी स्कूलों के प्राचार्यों को बोर्ड ने पत्र लिखकर निर्देश दिया है.
सीबीएसइ स्कूलों के मुताबिक इस साल हुए बोर्ड रिजल्ट के बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने भारी संख्या में स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन दिया था. जिसके बाद सीबीएसइ ने यह फैसला लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










