रांची : फूलो-झानो के संघर्ष से प्रेरणा लें आज की महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आदिवासी जन परिषद (महिला मोर्चा) का महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित रांची : आदिवासी जन परिषद (महिला मोर्चा) द्वारा हूल दिवस की महानायिका बहनों फूलो-झानो की स्मृति में मंगलवार को महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया़ करमटोली चौक स्थित होटल सेफ्रोन में हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष शांति सवैंया ने कहा कि अंग्रेजी […]

विज्ञापन
आदिवासी जन परिषद (महिला मोर्चा) का महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित
रांची : आदिवासी जन परिषद (महिला मोर्चा) द्वारा हूल दिवस की महानायिका बहनों फूलो-झानो की स्मृति में मंगलवार को महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया़
करमटोली चौक स्थित होटल सेफ्रोन में हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्ष शांति सवैंया ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ फूलो-झानो के संघर्ष से महिलाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है़
झारखंड की महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी होगी़ जैनिता तिग्गा ने कहा कि महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए ग्रामीण स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है़
इस मौके पर लोकसभा में लंबित महिला बिल पारित करने और लोकसभा व विधान सभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मांग की गयी. साथ ही अन्य मसलों पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की गयी.इस अवसर पर आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, महासचिव रतन सिंह मुंडा, रश्मि देवी, जोफा लकड़ा, हेलेन मिंज, मुनि तिर्की, सीता देवी, किरण कुंज, कुमारी कविता मुंडा ने भी विचार रखे़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola