रांची : अनधिकृत बॉटलिंग प्लांटों पर करें कार्रवाई : सहिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस ने राज्य में अनधिकृत रूप से चल रहे बॉटलिंग प्लांट को लेकर मिल रही शिकायतों पर विभागीय सचिव को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सचिव को कहा है कि उन्हें बॉटलिंग प्लांटो में भूगर्भ जल के अत्यधिक दोहन के बारे में शिकायतें मिली […]

विज्ञापन
रांची : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रामचंद्र सहिस ने राज्य में अनधिकृत रूप से चल रहे बॉटलिंग प्लांट को लेकर मिल रही शिकायतों पर विभागीय सचिव को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सचिव को कहा है कि उन्हें बॉटलिंग प्लांटो में भूगर्भ जल के अत्यधिक दोहन के बारे में शिकायतें मिली हैं.
मौजूदा समय में देश के साथ-साथ राज्य में शुद्ध पेयजल लोगों के बीच उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती है. पाइप से जलापूर्ति करना सरकार की पहली प्राथमिकता है.
राज्य में कई शहर ऐसे हैं, जहां अनधिकृत रूप से डीप बोरिंग या जल स्रोतों से छोटे एवं बड़े बॉटलिंग प्लांट का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है. भूगर्भ जल के अत्यधिक दोहन से बॉटलिंग प्लांट के क्षेत्र ड्राई जोन में तब्दील होते जा रहे हैं. साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन बॉटलिंग प्लांट से उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल की शुद्धता की जांच भी नहीं हो पा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola