रांची : छह घंटे के ब्लॉक में रेलवे ने दो सब-वे बनाये, 80 घंटे का काम भी निबटा लिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

झालदा और कोटशिला के बीच दो मानव सहित रेलवे क्रॉसिंग बंद सुबह 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक लिया ब्लॉक रांची : रांची रेल मंडल में रविवार को मुरी-कोटशिला दोहरी लाइन सेक्शन में झालदा और कोटशिला स्टेशन के बीच मानव सहित रेलवे क्रॉसिंग बड़गांव गेट और बलियाडीह गेट बंद करने के लिए लो हाइट […]
विज्ञापन
झालदा और कोटशिला के बीच दो मानव सहित रेलवे क्रॉसिंग बंद
सुबह 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक लिया ब्लॉक
रांची : रांची रेल मंडल में रविवार को मुरी-कोटशिला दोहरी लाइन सेक्शन में झालदा और कोटशिला स्टेशन के बीच मानव सहित रेलवे क्रॉसिंग बड़गांव गेट और बलियाडीह गेट बंद करने के लिए लो हाइट सब-वे बनाया गया. ब्लॉक सुबह 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक लिया गया. इस दौरान रेलवे ने करीब 80 घंटे के अन्य काम भी निबटाये.
ब्लॉक के कारण हटिया-खड़गपुर पैसेंजर व देवघर-रांची-देवघर ट्रेन रद्द रही. पटना-रांची जनशताब्दी बोकारो तक ही आयी व गयी. धनबाद-अलपुंजा एक्सप्रेस सुबह 10:30 बजे के बजाय दोपहर 3:00 बजे खुली. वर्द्धमान-हटिया मेमू सुबह 6:15 बजे के बजाय रवाना सुबह 8:15 बजे वर्द्धमान से खुली. रांची-आसनसोल मेमू ट्रेन दोपहर 12:30 बजे के बजाय दोपहर 3:15 बजे रवाना हुई.
11 सब-वे बनाने का काम पूरा
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रांची मंडल के सभी मानव रहित लेवल क्रॉसिंग गेट पहले ही समाप्त किये जा चुके हैं. वित्तीय वर्ष 2019-20 में रांची रेल मंडल को 11 सब-वे बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जो रविवार को पूरा किया गया. इस कार्य में लगभग 190 मजदूर, 6 पोकलेन मशीन, 2 क्रेन, 3 टावर वैगन की मदद ली गयी. सब-वे बनाने के लिए क्रेन की सहायता से रेल पटरी को ऊपर उठाया गया तथा उस स्थान पर बॉक्स लगाया गया. कुल 13 बॉक्स लगाकर यह सब-वे बनाया गया.
इस सब-वे के बन जाने से बलिया, सतरानी, बड़गांव, चकिया, बैलाडीह आदि के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. यह कार्य वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता एआर दास, विश्वजीत घोष, अनूप सिंह, अजय कुमार की देखरेख में हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




