रांची : 17 जुलाई को राजभवन के समक्ष धरना देंगे विश्वविद्यालय शिक्षक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राज्य के विश्वविद्यालय के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. सभी विश्वविद्यालय के शिक्षक 17 जुलाई को राजभवन के समक्ष धरना देंगे. विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ हरिओम पांडेय ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. 2008 के […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के विश्वविद्यालय के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. सभी विश्वविद्यालय के शिक्षक 17 जुलाई को राजभवन के समक्ष धरना देंगे. विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभाग शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ हरिओम पांडेय ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. 2008 के बाद से विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए कोई नियमावली नहीं है.
इस कारण सभी शिक्षकों की प्रोन्नति का मामला लंबित है. इसे लेकर शिक्षकों की ओर से कई बार विभागीय सचिव व पदाधिकारियों को ज्ञापन दिया गया, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इससे शिक्षकों में आक्रोश है. उन्होंने शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है. शिक्षक अपनी इन मांगों को लेकर 17 जुलाई को राजभवन के समक्ष देंगे.
छह जुलाईको धरना देंगे सेवानिवृत्त शिक्षक : झारखंड राज्य सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को संघ कार्यालय में डॉ बब्बन चौबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी.
इस मौके पर शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया. विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक छह जुलाई को सभी विवि मुख्यालय में कुलपति कार्यालय के समक्ष धरना देंगे. 17 को शिक्षक राजभवन का घेराव करेंगे. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षक 24 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. आंदोलन को लेकर शिक्षकों के द्वारा रणनीति बनायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन