रणेंद्र और पंकज को बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान मिला
Updated at : 29 Jun 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची के साहित्यकार डॉ रणेंद्र कुमार और कथाकार डॉ पंकज मित्रा को शुक्रवार को बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान प्रदान किया गया. डॉ रणेंद्र कुमार को यह सम्मान पंकज बिष्ट ने प्रदान किया. वहीं, पंकज मित्रा को कथाकार बलराम ने सम्मान प्रदान किया. इस मौके पर डॉ मैनेजर पांडेय व भागलपुर विवि के हिंदी […]
विज्ञापन
रांची : रांची के साहित्यकार डॉ रणेंद्र कुमार और कथाकार डॉ पंकज मित्रा को शुक्रवार को बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान प्रदान किया गया. डॉ रणेंद्र कुमार को यह सम्मान पंकज बिष्ट ने प्रदान किया. वहीं, पंकज मित्रा को कथाकार बलराम ने सम्मान प्रदान किया.
इस मौके पर डॉ मैनेजर पांडेय व भागलपुर विवि के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार और आलोचक गोपेश्वर सिंह भी मौजूद थे. साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में दिया गया. यह पुरस्कार कथा एवं कविता के लिए बारी-बारी से दिया जाता है.
रणेेंद्र को यह पुरस्कार 2013 के लिए और पंकज मित्रा को यह पुरस्कार वर्ष 2017 के लिए प्रदान किया गया है. इस अवसर पर बनारसी प्रसाद भोजपुरी रचनावली का लोकार्पण भी हुआ. इस बार के निर्णायक आलोचक डॉ खगेंद्र ठाकुर, डॉ रविभूषण, कवि मदन कश्यप व संयोजक डॉ अरविंद कुमार थे. डॉ रणेंद्र कुमार को हिंदी साहित्य में योगदान के लिए सम्मान दिया गया.
डॉ रणेंद्र कुमार ने बताया कि समारोह में ग्लोबल गांव के देवता एवं गायब होता देश दोनों उपन्यासों की विस्तार से चर्चा की गयी. यह समारोह बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान समारोह समिति की ओर से आयोजित था. समारोह में दिल्ली के प्रतिष्ठित रचनाकार विश्वनाथ त्रिपाठी, मैनेजर पांडेय, पंकज बिष्ट, गोपेश्वर सिंह, संजीव, रविभूषण, आशीष त्रिपाठी और विनोद तिवारी सहित काफी संख्या में साहित्यकार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




