ePaper

रांची : गंगाघाट और जोन्हा के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों विलंब से गयीं कई ट्रेनें

Updated at : 28 Jun 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गंगाघाट और जोन्हा के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों विलंब से गयीं कई ट्रेनें

रांची : गंगाघाट और जोन्हा के बीच गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया. इससे डाउन लाइन का ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचइ) केबल क्षतिग्रस्त हो गया. इस कारण ट्रेनों को आवागमन घंटों बाधित रही. डाउन लाइन पर परिचालन बाधित रहने के कारण अप लाइन से एक-एक कर ट्रेन को रवाना किया गया. रांची-भागलपुर एक्सप्रेस (18603) […]

विज्ञापन
रांची : गंगाघाट और जोन्हा के बीच गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया. इससे डाउन लाइन का ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचइ) केबल क्षतिग्रस्त हो गया. इस कारण ट्रेनों को आवागमन घंटों बाधित रही. डाउन लाइन पर परिचालन बाधित रहने के कारण अप लाइन से एक-एक कर ट्रेन को रवाना किया गया.
रांची-भागलपुर एक्सप्रेस (18603) गंगाघट में 40 मिनट तक खड़ी रही. रांची-जयनगर एक्सप्रेस (18605) भी 55 मिनट विलंब से रवाना हुई.
ट्रेन का रांची स्टेशन से प्रस्थान करने का समय शाम 4:00 बजे है, जबकि यह शाम 5:40 बजे रवाना हुई. रांची-राजधानी (12453) गंगाघाट में 22 मिनट तक खड़ी रही. ट्रेन 6:25 बजे रवाना हुई. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309) हटिया स्टेशन में 20 मिनट तक खड़ी रही. ट्रेन शाम 6:50 बजे रवाना हुई. मौर्या एक्सप्रेस (15027) हटिया स्टेशन में 20 मिनट तक खड़ी रही. ट्रेन हटिया से खुलने के बााद टाटीसिलवे में 20 मिनट तक खड़ी रही. टाटीसिलवे से ट्रेन शाम 7.25 बजे रवाना हुई.
रांची-गड़बेता-खड़गपुर पैसेंजर (68068) टाटीसिलवे में 4:40 घंटा खड़ी रही. इस ट्रेन के कई यात्री रांची-जयनगर ट्रेन से सवार होकर अपने गंतव्य की ओर गये. रांची-बोकारो पैसेंजर (58034) नामकुम में चार घंटे तक खड़ी रही. इस ट्रेन के भी कई यात्री रांची-जयनगर ट्रेन में सवार होगा आगे की यात्रा की. रांची-भागलपुर एक्सप्रेस (13403) नामकुम में 10 मिनट तक खड़ी रही. हटिया-टाटा पैसेंजर (58142) रांची स्टेशन में 56 मिनट तक खड़ी रही.
झालदा-कोटशिला लाइन में 30 को बनेंगे दो नॉर्मल हाइट सब-वे, कई ट्रेनें रद्द रहेंगी
रांची : झालदा-कोटशिला लाइन पर 30 जून को दो लिमिटेड हाइट सब-वे बनाये जायेंगे. इसके लिए सुबह 10:45 बजे से शाम 5:15 तक ब्लॉक लिया जायेगा. 6:30 घंटे के ब्लॉक के कारण 30 जून व एक जुलाई को हटिया-खड़गपुर पैसेंजर (58025/58026) रद्द रहेगी. 30 को ही रांची-देवघर ट्रेन (13319/13320) भी रद्द रहेगी. रांची-पटना जन शताब्दी (12365/12366) बोकारो तक ही आयेगी.
इन ट्रेनों को किया जायेगा रिशेड्यूल
– धनबाद-अलपुंजा एक्सप्रेस (13351) सुबह 10:30 बजे के बजाय दोपहर 3:00 बजे जायेगी. – वर्द्धमान-हटिया मेमू (63503) सुबह 6:15 बजे के बजाय सुबह 8:15 बजे वर्द्धमान से खुलेगी. – रांची-आसनसोल मेमू ट्रेन (63597) दोपहर 12:30 बजे के बजाय दोपहर 3:15 बजे जायेगी. – टाटानगर-हटिया पैसेंजर (58661) टाटानगर से दोपहर 2.00 बजे खुलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola