रांची :कॉलेजों की संबद्धता के मामले निपटाएं
Updated at : 25 Jun 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यपाल ने झारखंड तकनीकी विवि के कुलपति को राजभवन तलब किया रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड तकनीकी विवि से संबद्ध कॉलेजों में संबद्धता को लेकर आयी समस्याअों का तत्काल निराकरण करने का आदेश झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गोपाल पाठक को दिया है. राज्यपाल ने डॉ पाठक को सोमवार को […]
विज्ञापन
राज्यपाल ने झारखंड तकनीकी विवि के कुलपति को राजभवन तलब किया
रांची : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड तकनीकी विवि से संबद्ध कॉलेजों में संबद्धता को लेकर आयी समस्याअों का तत्काल निराकरण करने का आदेश झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गोपाल पाठक को दिया है.
राज्यपाल ने डॉ पाठक को सोमवार को राजभवन तलब किया अौर पॉलिटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेजों की संबद्धता में आ रही दिक्कतों की जानकारी हासिल की. कुलपति ने उन्हें राज्य सरकार और झारखंड तकनीकी विवि द्वारा गाइडलाइन के आधार पर संबद्धता देने की प्रक्रिया और वस्तुस्थिति से अवगत कराया. राज्यपाल ने कहा कि संबद्धता के कारण छात्रों का भविष्य नहीं फंसना चाहिए. इसके लिए जो भी नियमानुसार कार्रवाई है, उसे पूरा कर मामले को जल्द से जल्द निबटायें, ताकि विद्यार्थी समय पर परीक्षा दे सकें.
मालूम हो कि संबद्धता नहीं रहने के कारण कई पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा अभियंता के कई सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके. विद्यार्थियों ने इसे लेकर अपने कॉलेज सहित झारखंड तकनीकी विवि परिसर में प्रदर्शन किया. बाद में विवि प्रशासन ने उक्त सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




