रांची : कार्यकर्ताओं की राय से ही बेहतर परिणाम मिल सकेंगे
Updated at : 25 Jun 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी में शीर्ष से निचले स्तर तक संवाद और समन्वय बनाने पर जोर दिया है. पार्टी के पदाधिकारियों तथा विधानसभा प्रभारियों को 15 जुलाई तक बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम पूरा करने को कहा है. सोमवार […]
विज्ञापन
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी में शीर्ष से निचले स्तर तक संवाद और समन्वय बनाने पर जोर दिया है. पार्टी के पदाधिकारियों तथा विधानसभा प्रभारियों को 15 जुलाई तक बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम पूरा करने को कहा है.
सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विधानसभा और बूथ कमेटी के प्रभारियों के साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की. श्री महतो ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद की प्रक्रिया मजबूत रहने से अच्छे परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं.
तैयारी समिति बनायी गयी
बैठक में तैयारी समिति का गठन किया गया. इसमें राजेंद्र मेहता, सुबोध प्रसाद, प्रो श्याम मुर्मू, प्रो विनय भरत, पार्वती देवी, प्रो रविशंकर, विकास राणा, इम्तियाज अहमद, अंजू देवी, अनिता साहू, प्रमोद चौरसिया, डा रामानुज और परमेश्वर महतो को रखा गया है.
संवाद करेगी पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड के क्षेत्रीय विषयों पर पहले से मुखर रही है. विधानसभा चुनाव में अपनी बात जनता के बीच पहुंचाने का प्रयास करेगी.
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी झारखंड के जनसरोकारों से जुड़े सवालों पर झारखंड आंदोलनकारियों, चिंतकों, साहित्यकारों और अन्य लोगों के साथ संवाद करेगी. बैठक में विधायक राजकिशोर महतो, उमाकांत रजक, डॉ देवशरण भगत, डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, नीरू शांति भगत, रोशन लाल चौधरी, मनोज चंद्रा, डॉ, उमेश चंद्र महतो, यशोदा देवी, मंटू महतो, दुर्गाचरण महतो, विजय साहू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




