रांची : विनोबा भावे विवि को चार माह से राशि नहीं मिलने से परेशानी बढ़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विनाेबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों के वेतन व पेंशन के लिए चार माह से राशि नहीं मिली है. विश्वविद्यालय द्वारा अब आंतरिक स्रोत से पेंशन और वेतन का भुगतान किया जा रहा है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कुलाधिपति, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को अनुरोध […]
विज्ञापन
रांची : विनाेबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों के वेतन व पेंशन के लिए चार माह से राशि नहीं मिली है. विश्वविद्यालय द्वारा अब आंतरिक स्रोत से पेंशन और वेतन का भुगतान किया जा रहा है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कुलाधिपति, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को अनुरोध पत्र लिखा है. उन्होंने विश्वविद्यालय को जल्द से जल्द राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.
उन्होंने कहा कि राशि नहीं मिलने पर विश्वविद्यालय आर्थिक संकट झेल रहा है. अगर सरकार द्वारा राशि नहीं दी गयी, तो आगे वेतन का भुगतान नहीं हो पायेगा. वित्तीय वर्ष 2018-19 के पेंशन मद का लगभग 24 करोड़ एवं वेतन मद का सात करोड़ विश्वविद्यालय को नहीं मिला है. उन्होंने सभी बकाया राशि एक साथ निर्गत करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










