रांची : पलामू डीइओ के खिलाफ जांच पूरी
Updated at : 22 Jun 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार के खिलाफ लगे आरोप की जांच रिपोर्ट पलामू के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक ने पूरी कर ली है. रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक दिलीप झा को सौंप दी है. उन्होंने जांच के क्रम में मामले से जुड़े सभी लोगों से उनका पक्ष लिया. डीइओ से भी लिखित […]
विज्ञापन
रांची : पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार के खिलाफ लगे आरोप की जांच रिपोर्ट पलामू के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक ने पूरी कर ली है. रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक दिलीप झा को सौंप दी है. उन्होंने जांच के क्रम में मामले से जुड़े सभी लोगों से उनका पक्ष लिया. डीइओ से भी लिखित में पक्ष मांगा था. आरोप लगाने वाले शिक्षक संगठन से जुड़े लोगों से भी निदेशक ने अलग-अलग बात की.
जांच में डीइओ पर लोकसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी को सपोर्ट करने का आरोप गलत पाया गया. सभी विद्यालय निरीक्षकों से प्रति माह पैसा मांगने का आरोप भी जांच में गलत पाया गया. शिक्षक समुदाय ने आरोप लगाया था कि डीइओ बिना पैसा लिये शिक्षक का कोई काम नहीं करते हैं.
शिक्षकों द्वारा कुछ भी बोलने पर सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है. पलामू डीइओ पर एक महिला शिक्षक के साथ अवैध संबंध का भी आरोप था. इन आरोपों पर भी जांच पदाधिकारी ने विस्तृत रिपोर्ट निदेशालय को दी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर अब आगे का निर्णय विभागीय स्तर से लिया जायेगा.
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने करायी जांच : पलामू के शिक्षकों ने मुख्य सचिव से डीइओ की शिकायत की थी. शिकायत की प्रति स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग को भी दी गयी थी. जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पलामू के क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




