रांची़ : दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

रांची़ : सिख समाज ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक में विरोध प्रदर्शन किया. गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारा परिसर से विरोध मार्च निकाला गया, जो अलबर्ट एक्का चौक तक गया. गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान कुलदीप सिंह ने दिल्ली पुलिस के तरीके को […]

विज्ञापन
रांची़ : सिख समाज ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक में विरोध प्रदर्शन किया. गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारा परिसर से विरोध मार्च निकाला गया, जो अलबर्ट एक्का चौक तक गया. गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान कुलदीप सिंह ने दिल्ली पुलिस के तरीके को गैर संवैधानिक बताया.
मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह स्विंकी सहित अन्य ने भी शब्दों में निंदा की. मालूम हो कि 16 जून को दिल्ली में दिल्ली पुलिस ने एक वृद्ध सिख व उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. समाज के लोगों ने दोषी पुलिस अधिकारियों को अविलंब सस्पेड करने की मांग की, ताकि आगे से किसी भी समुदाय के साथ ऐसा व्यवहार नहीं हो. अध्यक्ष गुरमीत सिंह के नेतृत्व में रैली दिल्ली पुलिस के विरोध में नारे लगाते हुए गुरुद्वारा की ओर प्रस्थान कर गयी.
रैली में प्रबंधक कमेटी के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी, गुरुनानक स्कूल के अध्यक्ष गुरचरण सिंह, सचिव राजेंद्र सिंह, गुरुनानक अस्पताल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह बासु, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष तविंदर सिंह, सचिव परमजीत सिंह, सिख सेवक जत्था, अॉल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन, झारखंड सिख फेडरेशन के सदस्य सहित विभिन्न सिख संगठन के सदस्य शामिल थे .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola