सिकिदिरी :पर्यटक मित्रों ने हुंडरू फॉल में डूबे युवक को निकाला, जान बचायी
Updated at : 18 Jun 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

सिकिदिरी : हुंडरू फॉल में डूबे एक युवक की पर्यटक मित्रों ने सीपीआर तकनीक (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन) से जान बचायी. घटना सोमवार की है. जानकारी के अनुसार मन्नु पब्लिक स्कूल चौपारण के इंटर कला का छात्र सैफ अली खान (18 वर्ष) नौ दोस्तों के साथ हुंडरू फॉल घूमने आया था. यहां सभी फॉल के भंडार […]
विज्ञापन
सिकिदिरी : हुंडरू फॉल में डूबे एक युवक की पर्यटक मित्रों ने सीपीआर तकनीक (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन) से जान बचायी. घटना सोमवार की है. जानकारी के अनुसार मन्नु पब्लिक स्कूल चौपारण के इंटर कला का छात्र सैफ अली खान (18 वर्ष) नौ दोस्तों के साथ हुंडरू फॉल घूमने आया था.
यहां सभी फॉल के भंडार दाह के पास पहुंचे. कुछ सेल्फी लेने लगे तथा कुछ नहाने के लिए पानी में उतरे. इसी क्रम में सैफ पैर फिसलने से करीब 30 फीट गहरे पानी में गिर पड़ा व डूब गया. यह देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुन कर पर्यटक मित्र संतोष बेदिया, बुधराम बेदिया, चंद्रउदय बेदिया वहां पहुंचे. डूबे सैफ को पानी से बाहर निकाला.
तब तक उसकी सांसें रुक चुकी थी. पर्यटक मित्रों ने तत्काल सीपीआर तकनीक शुरू की. जिससे सैफ की सांस धीरे-धीरे चलने लगी. उसकी हालत में सुधार होने के बाद पर्यटक मित्र राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, हरिचरण बेदिया, जीतवाहन भोगता ने पर्यटकों के सहयोग से गाड़ी की व्यवस्था कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. सैफ (पिता शहजादुद्दीन खान) खिरगांव का निवासी है.
खतरनाक है भंडार दाह : हुंडरू फॉल में सबसे खतरनाक भंडार दाह है. जिसकी गहराई 40 से 50 फीट के करीब है. कई बार फॉल में कार्यरत पर्यटक मित्रों के मना करने के बावजूद पर्यटक भंडार दाह में नहाने के लिए उतर जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




