रांची : जमीन अधिग्रहण के लिए जनसुनवाई 22 को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुबलिया में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है रांची : राजधानी में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के लिए दुबलिया में 50 एकड़ गैर मजरूआ जमीन चिह्नित कर ली गयी है. अभी तक इस जमीन तक जाने के लिए कोई रास्ता उपलब्ध नहीं है. रास्ता के लिए रैयतों की जमीन का […]
विज्ञापन
दुबलिया में बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है
रांची : राजधानी में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के लिए दुबलिया में 50 एकड़ गैर मजरूआ जमीन चिह्नित कर ली गयी है. अभी तक इस जमीन तक जाने के लिए कोई रास्ता उपलब्ध नहीं है. रास्ता के लिए रैयतों की जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के पूर्व जिला प्रशासन जनसुनवाई करेगा. जनसुनवाई 22 जून को होगी. जमीन अधिग्रहण के लिए पहले 14 जून को ग्रामसभा की बैठक कर जन सुनवाई की जानी थी, लेकिन ग्रामीणों को समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. अब 22 जुलाई को जनसुनवाई होगी. ग्रामीणों को इसकी सूचना दे दी गयी है.
जनसुनवाई दुबलिया के मंडा टांड़ में दिन के 11 बजे से होगी. इस दौरान लोगों को जमीन लेने का उद्देश्य और इसके बदले में मिलनेवाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी जायेगी. इसके लिए कानूनगो अनिल कुमार, अमीन जमील अख्तर, सतीश उरांव और सचिन कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है.
7.95 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण : बस टर्मिनल 50 एकड़ गैर मजरूआ जमीन में बनेगा. टर्मिनल तक रास्ता बनाने के लिए 7.95 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. जमीन अधिग्रहण के बाद बस टर्मिनल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










