रांची : दरभंगा हाउस के विजिलेंस डिपार्टमेंट में लगी आग, कई अहम फाइलें जली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 8:09 AM
शाम चार बजे शॉट सर्किट से आग लगी, मची अफरा-तफरी रांची : सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के दूसरे तल्ले पर स्थित विजिलेंस डिपार्टमेंट में सोमवार की शाम चार बजे एसी में शॉट सर्किट से आग लग गयी. आग जीएम के कमरे तक फैल गयी. जब कॉरिडोर में धुआं फैल गया, तब अधिकारी व कर्मचारियों को […]
शाम चार बजे शॉट सर्किट से आग लगी, मची अफरा-तफरी
रांची : सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के दूसरे तल्ले पर स्थित विजिलेंस डिपार्टमेंट में सोमवार की शाम चार बजे एसी में शॉट सर्किट से आग लग गयी.
आग जीएम के कमरे तक फैल गयी. जब कॉरिडोर में धुआं फैल गया, तब अधिकारी व कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई़ इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गयी़ इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी़
तीन फायर ब्रिगेड वाहन व हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से लगभग तीन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया़ अगलगी में जीएम चेंबर में रखी फाइल व कुछ महत्वपूर्ण कागजात जल गये. कुछ कागजात आग बुझाने के क्रम में पानी से बर्बाद हो गये़ सीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि विजिलेंस का रिकॉर्ड रूम अलग है. इसलिए उसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है़
रामगढ़ से माइंस रेस्क्यू स्टेशन की टीम भी पहुंची : सूचना मिलने पर रामगढ़ से सीसीएल के माइंस रेस्क्यू स्टेशन की टीम भी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ दरभंगा हाउस पहुंची. टीम ने आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभायी. दरभंगा हाउस में तैनात सुरक्षा गार्ड ने भी आग बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम की मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










