पानी के लिए मारामारी हो रही और सरकार मौन है : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि राजधानी सहित राज्य में पानी-बिजली गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है. दूसरी ओर सरकार समाधान खोजने की जगह योग दिवस की तैयारी में लग गयी है. पानी के लिए रांची में लोग मरने-मारने पर उतारू हो गये हैं. सरकार के […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि राजधानी सहित राज्य में पानी-बिजली गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है. दूसरी ओर सरकार समाधान खोजने की जगह योग दिवस की तैयारी में लग गयी है. पानी के लिए रांची में लोग मरने-मारने पर उतारू हो गये हैं. सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. पूरा सरकारी महकमा योग दिवस और विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगा दिया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
श्री दुबे ने कहा कि पानी के लिए भुइयां टोली में पानी के लिए चाकूबाजी एक दिन की समस्या का परिणाम नहीं है. यह हालात के विस्फोटक होने का इशारा है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा सरकार को पानी की समस्या से निबटने के लिए त्वरित, अल्पकालीन और दीर्घकालिक उपाय की तैयारी करनी चाहिए. 24 घंटों के अंदर पानी और बिजली की समस्या दूर करने का काम करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन