ePaper

रांची : मेदांता ने किडनी ट्रांसप्लांट में की लापरवाही, गिरेगी गाज

Updated at : 05 Jun 2019 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मेदांता ने किडनी ट्रांसप्लांट में की लापरवाही, गिरेगी गाज

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया आदेश मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों में से कुल 21 शिकायतों की समीक्षा की गयी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को दिया कार्रवाई का निर्देश रांची : राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में मरीज राजेश कुमार पासवान के […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया आदेश

मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों में से कुल 21 शिकायतों की समीक्षा की गयी

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को दिया कार्रवाई का निर्देश

रांची : राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल में मरीज राजेश कुमार पासवान के किडनी ट्रांसप्लांटेशन में लापरवाही का आरोप विभागीय जांच में सही पाया गया है. इस मामले में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायत की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया. मरीज के इलाज के एवज में ली गयी पूरी राशि वापस कराने का भी निर्देश दिया है.

मरीज के परिजनों ने शिकायत की थी कि किडनी प्रत्यारोपण करने वाले एक डॉक्टर केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वर्णवाल ने कहा कि डॉक्टर यदि धमकी दे रहे हैं, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. श्री वर्णवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों में से कुल 21 शिकायतों की समीक्षा की.

फसल बीमा का भुगतान न करने वाली कंपनी पर कार्रवाई : गुमला जिले के मुरकुंडा गांव के किसानों ने वर्ष 2016-17 में फसल बीमा का भुगतान आज तक नहीं किये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने कृषि विभाग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वह बीमा करने वाली एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को तलब करें. यह सुनिश्चित करें कि किसानों को इंश्योरेंस क्लेम का भुगतान ब्याज के साथ जल्द से जल्द प्राप्त हो. उन्होंने इस मामले में बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी : रामगढ़ में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले के मुख्य अभियुक्त रामाशीष दुबे की गिरफ्तारी एक साल बाद भी नहीं किये जाने पर भी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने गहरी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर जनसंवाद के पोर्टल पर अपलोड करें.

आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाया का भुगतान करें : लोहरदगा जिले के भंडरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत 30 कर्मियों को जुलाई 2017 से मानदेय का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया.

पहाड़िया युवक की सीधी नियुक्ति होगी : जामताड़ा जिले में पहाड़िया जनजाति के एक युवक नरेश पहाड़िया की चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप में सीधी नियुक्ति के उपायुक्त के आदेश का अनुपालन नहीं होने की शिकायत की गयी है. कल्याण विभाग के नोडल पदाधिकारी को नरेश पहाड़िया की नियुक्ति जल्द से जल्द करके जनसंवाद के पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया.

आरोपी अंचलाधिकारी पर कार्रवाई का निर्देश : लोहरदगा के सेन्हा अंचल में उपमुखिया के निर्वाचन में अनियमितता के आरोप में तत्कालीन अंचल अधिकारी लीली एलोना लकड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश श्री वर्णवाल ने दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola