रांची : आजसू का कद बढ़ा, मिली राष्ट्रीय पहचान : चंद्रप्रकाश चौधरी
Updated at : 04 Jun 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में गिरिडीह सीट जीतने से आजसू पार्टी का कद जहां बढ़ा है़ वहीं, राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में पार्टी को नयी पहचान मिली है़ राष्ट्रीय फलक पर आजसू पार्टी ने दस्तक देकर यह साबित कर दिया है कि आजसू पार्टी लोकसभा में झारखंड […]
विज्ञापन
रांची : गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में गिरिडीह सीट जीतने से आजसू पार्टी का कद जहां बढ़ा है़ वहीं, राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में पार्टी को नयी पहचान मिली है़ राष्ट्रीय फलक पर आजसू पार्टी ने दस्तक देकर यह साबित कर दिया है कि आजसू पार्टी लोकसभा में झारखंड की आवाज बनेगी़
श्री चौधरी अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव सजग व गंभीर बनी रहेगी. आजसू पार्टी झारखंड आंदोलन की मूल भावना के साथ है़ पहली बार लोकसभा में जाने का अवसर मिला है और एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव जीतने में सफलता मिली है़ श्री चौधरी ने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग सहयोग व समर्थन मिला है़
उनकी पहली प्राथमिकता झारखंड का विकास है और इससे जुड़ा विषय विस्थापन व पलायन की समस्या पर मुखर रहना भी है़ विस्थापितों की स्थिति में सुधार को लेकर वे गंभीर बने रहेंगे़ उन्होंने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का समुचित एवं सर्वांगीण विकास करना भी उनकी प्राथमिकता है़ गिरिडीह के लोगों ने जिस आशा व उम्मीद के साथ उन्हें चुना है़ उसे हर हाल में पूरा करने का प्रयास करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




