रांची : विद्यालयों में 100 गज के दायरे में खींची जायेगी येलाे लाइन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक में कहा कि 31 मई को विशेष तंबाकू निषेध दिवस पर स्कूलों के 100 गज के दायरे में येलाे लाइन खींची जायेगी, जिसके अंदर किसी भी परिस्थिति में तंबाकू का सेवन या बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
रांची : उपायुक्त राय महिमापत रे ने गुरुवार को जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक में कहा कि 31 मई को विशेष तंबाकू निषेध दिवस पर स्कूलों के 100 गज के दायरे में येलाे लाइन खींची जायेगी, जिसके अंदर किसी भी परिस्थिति में तंबाकू का सेवन या बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि कोटपा-2003 के तहत विभिन्न धारा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें. बैठक में जिला तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्य सचिव, सदस्य सह मुख्य समन्वयक व सभी सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
कार्यालयों में लोगों को दिलायी जायेगी शपथ
31 मई 2019 को विशेष तंबाकू निषेध दिवस के अवसर सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में तंबाकू निषेध की शपथ दिलायी जायेगी. उपायुक्त ने बताया कि इसके माध्यम से सभी को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले रोगों के बारे में बताया जायेगा.
तंबाकू व धूम्रपान से मुक्ति सेवा का लाभ उठायें
अगर आप तंबाकू की लत छोड़ना चाहते हैं, तो जिला अंतर्गत संचालित तंबाकू नशामुक्ति केंद्र में संपर्क कर सकते हैं. आम लोग तंबाकू मुक्ति सेवा केंद्र के टाॅल फ्री नंबर 1800112356 पर काॅल कर सकते हैं. साथ ही 011-22901701 पर मिस काॅल भी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन