रांची : 1991 में रद्द हुई थी विवि में गर्मी की छुट्टी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय में इससे पूर्व वर्ष 1991 में भी गर्मी की छुट्टी रद्द की गयी थी. वर्ष 1991 में शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी के बदले 33 दिन का अर्जित अवकाश दिया गया था. रांची विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ हरीओम पांडेय ने कहा है कि शिक्षक संघ इस वर्ष भी 33 […]
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय में इससे पूर्व वर्ष 1991 में भी गर्मी की छुट्टी रद्द की गयी थी. वर्ष 1991 में शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी के बदले 33 दिन का अर्जित अवकाश दिया गया था.
रांची विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ हरीओम पांडेय ने कहा है कि शिक्षक संघ इस वर्ष भी 33 दिन का अर्जित अवकाश देने की मांग कर रहा था, पर विवि द्वारा इस संबंध में नियम का हवाला दिया गया. संघ ने छात्र हित में गर्मी की छुट्टी के दौरान पठन-पाठन का कार्य करने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिक्षकों ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए गर्मी छुट्टी में काम करने का निर्णय लिया, उसी प्रकार शिक्षक सरकार व विवि से यह उम्मीद करते हैं कि शिक्षकों की प्रोन्नति, वर्ष में 12 दिन अर्जित अवकाश का लाभ देने समेत उनकी सभी मांगें जल्दी पूरी की जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन