राजधानी रांची वालों को 12 मई से मिलेगी झुलसती गर्मी से राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2019 12:10 PM
रांची : आसमान से आग बरस रही है. दोपहर 12 बजे से पहले ही गर्मी का तेवर तल्ख होता जा रहा है. पारा परवान चढ़ रहा है. गर्म हवा के थपेड़ों से चेहरे झुलस रहे हैं. हालांकि राजधानी रांची वालों के लिए मौसम विभाग से मिली जानकारी राहत देने वाली है. 12 मई से मौसम […]
रांची : आसमान से आग बरस रही है. दोपहर 12 बजे से पहले ही गर्मी का तेवर तल्ख होता जा रहा है. पारा परवान चढ़ रहा है. गर्म हवा के थपेड़ों से चेहरे झुलस रहे हैं. हालांकि राजधानी रांची वालों के लिए मौसम विभाग से मिली जानकारी राहत देने वाली है. 12 मई से मौसम में परिवर्तन होनेवाला है.
12 मई को आकाश में बादल छाये रहेंगे. जबकि 13 से 15 मई तक आकाश में घने बादल छाये रहने व कहीं-कहीं बारिश व वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जतायी है कि 12 मई से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










