12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची लोकसभा चुनाव : मतदान में रांची विधानसभा फिसड्डी, पुरुषों से पीछे रही महिलाएं

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में रांची विधानसभा के मतदाता वोट करने में फिसड्डी साबित हुए हैं. लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 6 विधानसभा क्षेत्रों में रांची के वोटर सबसे सुस्त रहे. ईचागढ़ के वोटरों ने जमकर मतदान किया. यहां सबसे ज्यादा 75.93 फीसदी वोट पड़े. वहीं, सिल्ली में 72.32 फीसदी […]

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में रांची विधानसभा के मतदाता वोट करने में फिसड्डी साबित हुए हैं. लोकसभा के अंतर्गत आने वाली 6 विधानसभा क्षेत्रों में रांची के वोटर सबसे सुस्त रहे. ईचागढ़ के वोटरों ने जमकर मतदान किया. यहां सबसे ज्यादा 75.93 फीसदी वोट पड़े. वहीं, सिल्ली में 72.32 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. रांची में सिर्फ 54.33 फीसदी लोगों ने वोट डाले. खिजरी में 67.20, हटिया में 59.44 और कांके में 64.45 फीसदी लोगों ने मतदान किया. रांची लोकसभा क्षेत्र में इस बार कुल 64.40 फीसदी मतदान हुआ.

निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है. इसके मुताबिक, रांची लोकसभा क्षेत्र के कुल 18,10,955 मतदाताओं में से 12,30,662 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इनमें 6,41,553 पुरुष और 5,89,104 महिलाएं थीं. रांची लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटों में किसी भी सीट पर महिला मतदाता पुरुषों को नहीं पछाड़ सकीं.

ईचागढ़ में 97,933 पुरुषों के मुकाबले 92,227 महिला मतदाताओं ने वोट डो, जबकि सिल्ली में 72,439 पुरुषों और 71,122 महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इसी तरह खिजरी में 1,11,918 पुरुषों और 1,05,386 महिलाओं ने मतदान किया. 3,26,909 मतदाताओं वाले रांची विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 1,77,605 लोगों ने मतदान किया. इनमें 96,252 पुरुष और 81,351 महिलाएं थीं.

इसी तरह हटिया के 4,21,487 मतदाताओं में से 2,50,518 ने मतदान किया. इसमें 1,30,560 पुरुष और 1,19,955 महिलाएं थीं. कांके विधानसभा क्षेत्र में रांची लोकसभा क्षेत्र के कुल मत से ज्याद मतदान हुआ, लेकिन, महिलाएं घरों से कम निकलीं. यहां 1,32,451 पुरुषों के मुकाबले सिर्फ 1,19,063 महिलाओं ने ही मतदान किया. कांके विधानसभा क्षेत्र में 64.45 फीसदी मतदान हुआ, जबकि रांची संसदीय सीट पर 64.40 फीसदी.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel