रांची : मतदाता पर्ची बंटना शुरू, कई जगह बीएलओ रहे नदारद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कई बूथों पर बीएलओ के इंतजार में बैठे रहे मतदाता रांची : मतदान केंद्रों पर मतदाता पर्ची का वितरण शनिवार से शुरू हो गया. बीएलओ को दिन के 12.30 बजे से मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे तक बैठना था. कई जगहों पर मतदान केंद्रों में निर्धारित समय पर भी बीएलओ नहीं मिले. इस कारण […]
विज्ञापन
कई बूथों पर बीएलओ के इंतजार में बैठे रहे मतदाता
रांची : मतदान केंद्रों पर मतदाता पर्ची का वितरण शनिवार से शुरू हो गया. बीएलओ को दिन के 12.30 बजे से मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे तक बैठना था. कई जगहों पर मतदान केंद्रों में निर्धारित समय पर भी बीएलओ नहीं मिले. इस कारण मतदाताओं को परेशानी हुई. मतदाता बीएलओ के आने के इंतजार में बैठे रहे.
इसकी सूचना अधिकारियों को भी दी गयी. एसडीओ गरिमा सिंह ने हिंदपीढ़ी शहरी क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि एक बूथ में मतदाता मौजूद थे. हालांकि, कई बूथों पर बीएलओ समय से पहले मौजूद रहीं. नगड़ा टोली स्थित सरकारी स्कूल, रांची वीमेंस कॉलेज आर्ट्स ब्लॉक में बीएलओ मौजूद रहीं. वहां मतदाता सूची देखने वालों की भीड़ लगी रही.
वोटर कार्ड नहीं मिलने से कई मतदाता निराश : मतदाता सूची में नाम तो मिला, लेकिन वोटर कार्ड नहीं मिलने से कई मतदाताओं को निराशा हाथ लगी.
पूछे जाने पर बीएलओ ने बताया कि फिलहाल कम संख्या में वोटर कार्ड उपलब्ध हो पाया है. जिन लोगों को वोटर कार्ड नहीं मिला, उनका नाम व इपिक नंबर लिया जा रहा था.
कई मुहल्लों में अब तक नहीं बंटा मतदाता पर्ची : तमाम प्रयासों के बावजूद कई मुहल्लों में अब तक मतदाता पर्ची का वितरण नहीं हो सका है. शहरी क्षेत्रों के कई मुहल्लों में अब तक मतदाताओं को मतदाता पर्ची नहीं मिल सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन