इटकी : वज्रपात से तीन महिलाएं घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इटकी : थाना क्षेत्र के कुरगी हाट में मंगलवार को वज्रपात से तीन महिलाएं घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे आंधी के साथ बारिश हुई. कुरगी सब्जी हाट पहुंची उक्त तीनों महिलाएं बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी. इसी बीच वज्रपात हुआ. घायल महिलाओं […]
विज्ञापन
इटकी : थाना क्षेत्र के कुरगी हाट में मंगलवार को वज्रपात से तीन महिलाएं घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे आंधी के साथ बारिश हुई. कुरगी सब्जी हाट पहुंची उक्त तीनों महिलाएं बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी.
इसी बीच वज्रपात हुआ. घायल महिलाओं में कुल्ली कुंबाटोली के रंदयी उरांव, कुरगी के बुधनी उरांव व सेमरा की सांगी उरांव शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए बेड़ो के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश्वर महतो ने घायलों के परिजनों से भेंट कर इलाज में मदद करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन