रांची : आज होगा डॉ केके सिन्हा का नामकुम में अंतिम संस्कार, बरियातू स्थित आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का रविवार को नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी में अंतिम संस्कार किया जायेगा. अंतिम यात्रा उनके आवास ‘मानसरोवर’ से दिन के 12 बजे से निकाली जायेगी. अंतिम यात्रा में देश के विभिन्न स्थान से लोगाें के शामिल होने की सूचना है. डाॅ केके सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के […]

विज्ञापन

रांची : प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ केके सिन्हा का रविवार को नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी में अंतिम संस्कार किया जायेगा. अंतिम यात्रा उनके आवास ‘मानसरोवर’ से दिन के 12 बजे से निकाली जायेगी. अंतिम यात्रा में देश के विभिन्न स्थान से लोगाें के शामिल होने की सूचना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डाॅ केके सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को भी लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा. झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी सहित कई आइएएस अधिकारियों ने भी डॉ सिन्हा को श्रद्धांजलि दी. इधर डॉ केके सिन्हा के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके सगे-संबंधियों के आने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा.

परिवार के कुछ सदस्य आ गये हैं. रविवार की सुबह तक अधिकतर लोग आवास पहुंच जायेंगे. विदेश से बेटी भी रविवार को 11:30 बजे तक पहुंच जायेगी. इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola