रांची : डॉ केके सिन्हा की तबीयत खराब, इलाज के बाद घर भेजे गये
Updated at : 26 Apr 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन डॉ. केके सिन्हा की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गयी. उन्हें इलाज के लिये मेडिका हॉस्पिटल लाया गया. उनका पेट फूल गया था और कमजोरी की शिकायत थी. दो दिन पहले बाथरूम में फिसल जाने के कारण उन्हें कमर में चोट लग गयी थी. मेडिका में उन्हें […]
विज्ञापन
रांची : रांची के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन डॉ. केके सिन्हा की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गयी. उन्हें इलाज के लिये मेडिका हॉस्पिटल लाया गया. उनका पेट फूल गया था और कमजोरी की शिकायत थी. दो दिन पहले बाथरूम में फिसल जाने के कारण उन्हें कमर में चोट लग गयी थी. मेडिका में उन्हें एनिमा दिया गया.
इसके बाद अार्थोपेडिक्स सर्जन ने कमर दर्द की जांच की. आवश्यक जांच के बाद उन्हें शाम में घर भेज दिया गया. उनका इलाज कर रहे डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि उन्हें अोल्ड एज वाली परेशानी है. फिलहाल उनकी तबीयत सामान्य है. डॉ आयन, डॉ राहुल व डॉ दीपक गुप्ता ने उनका इलाज किया. एक सप्ताह पहले डॉ सिन्हा का हार्टरेट कम हो जाने की वजह से मेडिका में डॉ दीपक गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




