रांची : 256 मोहल्लों में टैंकर से पानी का वितरण करेगा नगर निगम

Updated:
विज्ञापन

रांची : गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर के कई मोहल्लों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वार्डों से प्राप्त सूची के अनुसार रांची नगर निगम ने इस बार 256 स्थानों पर टैंकर से पानी बांटने की तैयारी की है. पानी समय पर मोहल्लों में पहुंचे इसके लिए 22 चालकों को […]

विज्ञापन
रांची : गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर के कई मोहल्लों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वार्डों से प्राप्त सूची के अनुसार रांची नगर निगम ने इस बार 256 स्थानों पर टैंकर से पानी बांटने की तैयारी की है. पानी समय पर मोहल्लों में पहुंचे इसके लिए 22 चालकों को प्रतिनियुक्ति किया गया है.
नगर निगम के ये चालक दो हजार लीटर के टैंकर से लेकर नौ हजार लीटर के टैंकर से पानी का वितरण करेंगे. मोहल्लों में समय से जलापूर्ति हो रही है या नहीं इसकी निगरानी का जिम्मा संबंधित वार्ड के सुपरवाइजरों को दिया गया है. सुपरवाइजर टैंकर से पानी वितरण की तस्वीर स्वच्छ रांची ग्रुप में अपलोड करेंगे. टैंकर में पानी भरने के लिए नगर निगम ने अलग-अलग क्षेत्र में आठ जगहों पर रिफिलिंग प्वाइंट बनाया है.
ये हैं जल संकट से प्रभावित वार्ड
नगर निगम द्वारा जारी की गयी सूची में वार्ड 27 और 34 को सबसे अधिक पानी के किल्लत वाले वार्ड के रूप में चिह्नित किया गया है. इन वार्डों के अलावा वार्ड 02, 04, 29, 30, 31, 33, 44, 45 और वार्ड 52 को किल्लत वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है. निगम अधिकारियों की मानें, तो जिन मोहल्लों को चिह्नित किया गया है, उसके अलावा भी अगर किसी मोहल्ले से पेयजल की समस्या सामने आयेगी तो उन मोहल्ले में टैंकर से जलापूर्ति की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola