चान्हो : दो घायलों ने रिम्स में दम तोड़ा

Updated:
विज्ञापन

नामकुम सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच चान्हो : नामकुम थाना क्षेत्र के सरवल रिंग रोड में शनिवार को ट्रक व बोलेरो के बीच हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गंभीर हालत में रिम्स मे भर्ती किये गये घायलों […]

विज्ञापन
नामकुम सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच
चान्हो : नामकुम थाना क्षेत्र के सरवल रिंग रोड में शनिवार को ट्रक व बोलेरो के बीच हुई टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गंभीर हालत में रिम्स मे भर्ती किये गये घायलों में से पिपराटोली निवासी सुनील उरांव (22 वर्ष) व उसकी नानी कोइली उरांइन (60 वर्ष) की भी इलाज के क्रम में मौत हो गयी है.
मालूम हो कि शनिवार को पिपराटोली से सुनील उरांव के ही बड़े भाई अनिल उरांव व उसकी नवविवाहिता पत्नी को विदाई कराकर लाने के लिए लोग बोलेरो से उसके ससुराल बुंडू जा रहे थे. इसी क्रम में ट्रक व बोलेरो के बीच टक्कर में बोलेरो के चालक गुलजार अंसारी सहित अंगनी उरांइन व सुनीता उरांइन की मौत हो गयी थी व छह घायल हो गये थे. कोइली उरांइन चान्हो के ही गुटुवा कदम टोली की रहनेवाली थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola