नामकुम : ट्रक व बोलेरो के बीच भिड़ंत में तीन की मौत, छह घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरवल रिंग रोड पर एक लेन से ही आ-जा रही थी गाड़ियां नामकुम/चान्हो : सरवल रिंग रोड (नामकुम थाना क्षेत्र) पर मरम्मत का काम चल रहा है. इस वजह से एक ही लेन पर गाड़ियाें का आना-जाना हो रहा है. इसी आवाजाही के दौरान शनिवार को दोपहर दो बजे ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने […]
विज्ञापन
सरवल रिंग रोड पर एक लेन से ही आ-जा रही थी गाड़ियां
नामकुम/चान्हो : सरवल रिंग रोड (नामकुम थाना क्षेत्र) पर मरम्मत का काम चल रहा है. इस वजह से एक ही लेन पर गाड़ियाें का आना-जाना हो रहा है. इसी आवाजाही के दौरान शनिवार को दोपहर दो बजे ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लाेगों की मौत हो गयी, जबकि चार वर्षीय बालक सहित छह लोग घायल हो गये़
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के कारण बोलेरो चालक गुलजार अंसारी (32 वर्ष) व पुनिया उरांइन (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि रिम्स ले जाने के दौरान एक और महिला सुनीता उरांइन की मौत हो गयी.
वहीं, दुर्घटना में घायल नंद उरांव (46), राजेश उरांव (35), पार्वती उरांव (60), सुनीता उराइंन का चार वर्षीय पुत्र आर्यन उरांव व गंदरू उरांव सहित एक अन्य का इलाज रिम्स में चल रहा है. बोलेरो में सुनील उरांव, कोइली उरांइन (ग्राम कदम टोली), अंगनी उरांइन (ग्राम ताला) सवार थे. इनके भी घायल होने की बात कही जा रही है. सभी मृत और घायल चान्हो थाना क्षेत्र के पिपराटोली गांव के निवासी हैं.
बताया जाता है कि चान्हो के पिपराटोली निवासी अनिल उरांव (पिता स्व सोमे उरांव) की शादी 16 अप्रैल को बुंडू के उरांव टोली में हुई थी. अनिल पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था.
शनिवार को उसके परिवार के लोग अपने रिश्तेदारों व पड़ोसियों के साथ बहुर की रस्म पूरी करने के लिए गांव के ही एक बोलेरो से अनिल उरांव व उसकी पत्नी को लाने के लिए उसके ससुराल बुंडू जा रहे थे. बोलेरो को गांव का ही युवक गुलजार अंसारी चला रहा था. इसी क्रम में बोलेरो (जेएच-01-एजेड-5788) जब नामकुम के सरवल के पास रिंग रोड से गुजर रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (डब्ल्यूबी11सी-2333) से भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये.
दोनों गाड़ियां काफी तेज गति में थीं. रिंग रोड पर फिलहाल मरम्मत का कार्य चल रहा है. इसलिए एक ओर की सड़क खुली है. एक ही लेन पर गाड़ियों के आने-जाने के कारण यह घटना घटी.
-अंजनी अंजन, प्रशिक्षु आइपीएस, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










