रांची : दीपदान कर नववर्ष का किया गया स्वागत, बंटा प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

रांची : संस्कृति संवर्द्धन समिति झारखंड द्वारा शनिवार को नववर्ष का स्वागत दीपदान कर किया गया. सुबह साढ़े पांच बजे समिति के सदस्य बड़ा तालाब पहुंच गये थे. वहां विधि-विधान से दीपदान किया. कार्यक्रम में मेयर आशा लकड़ा सहित शहर के कई लोग शामिल हुए. दीपदान के बाद भारत सेवाश्रम संघ के भुतेशानंद ने नववर्ष […]

विज्ञापन
रांची : संस्कृति संवर्द्धन समिति झारखंड द्वारा शनिवार को नववर्ष का स्वागत दीपदान कर किया गया. सुबह साढ़े पांच बजे समिति के सदस्य बड़ा तालाब पहुंच गये थे. वहां विधि-विधान से दीपदान किया. कार्यक्रम में मेयर आशा लकड़ा सहित शहर के कई लोग शामिल हुए. दीपदान के बाद भारत सेवाश्रम संघ के भुतेशानंद ने नववर्ष पर प्रवचन दिया. भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
समिति के अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने बताया कि दीपदान में इस बार गोबर से निर्मित दीया का प्रयोग किया गया था, जो पानी में मिलकर तुरंत घुल जाता है. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को सफल बनाने में समिति की सचिव कमलेश मिढ़ा, पूनम आनंद व अनुनय मंत्री का सहयोग रहा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola