रांची : चेकिंग के क्रम में एसयूवी से “9.23 लाख बरामद

Updated:
विज्ञापन

रांची/मांडर : लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार की सुबह पुलिस ने एनएच-75 पर मांडर के बुढ़मू मोड़ के निकट एक एसयूवी वाहन से नौ लाख 23 हजार रुपये बरामद किये. पुलिस के अनुसार एसयूवी वाहन जेएच01बी डब्ल्यू-9030 की तलाशी ली गयी तो एक बैग में रखे पांच […]

विज्ञापन
रांची/मांडर : लोकसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार की सुबह पुलिस ने एनएच-75 पर मांडर के बुढ़मू मोड़ के निकट एक एसयूवी वाहन से नौ लाख 23 हजार रुपये बरामद किये. पुलिस के अनुसार एसयूवी वाहन जेएच01बी डब्ल्यू-9030 की तलाशी ली गयी तो एक बैग में रखे पांच सौ, 20 व 10 के नोट के रूप में नौ लाख 23 हजार रुपये बरामद हुए. वाहन चला रहे रांची के जामिया नगर निवासी मो तासिम ने बताया कि वे ठेकेदारी का काम करते हैं. वर्तमान में वे चान्हो स्थित ओपा डैम का जीर्णोद्धार का कार्य करा रहे हैं. वहीं के स्टाफ व लेबर के पेमेंट के लिए पैसा लेकर ओपा जा रहे थे.
नकद बरामद होने की जानकारी मिलने पर मांडर पहुंचे चुनाव आयोग के केंद्रीय ऑब्जर्वर (व्यय) एन भार्गव राम के अलावा आयकर विभाग के पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद व इंस्पेक्टर राजू उरांव ने भी मांडर थाना में ठेकेदार मो तासिम से पूछताछ की और बरामद रकम को लेकर उनसे आवश्यक ब्योरा लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद रुपये के संबंध में प्रत्येक बिंदु पर जानकारी हासिल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्णय लिया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola