रांची : कोर्ट में बालिग बेटे को नाबालिग बताया माता-पिता गिरफ्तार, प्राचार्य पर भी केस

Updated:
विज्ञापन

रांची : रातू रोड स्थित कब्रिस्तान में अनुराग विश्वकर्मा व उसकी गर्लफ्रेंड शिल्पी गुरूंग की हत्या के आरोपी अनमोल वर्मा उर्फ कांटी के बालिग होने के बाद भी मां मीनू देवी व पिता वेद प्रकाश वर्मा उर्फ लल्लू वर्मा ने नाबालिग का प्रमाण पत्र पेश किया था़ फर्जी प्रमाण पत्र पेश करने पर कोर्ट ने […]

विज्ञापन
रांची : रातू रोड स्थित कब्रिस्तान में अनुराग विश्वकर्मा व उसकी गर्लफ्रेंड शिल्पी गुरूंग की हत्या के आरोपी अनमोल वर्मा उर्फ कांटी के बालिग होने के बाद भी मां मीनू देवी व पिता वेद प्रकाश वर्मा उर्फ लल्लू वर्मा ने नाबालिग का प्रमाण पत्र पेश किया था़ फर्जी प्रमाण पत्र पेश करने पर कोर्ट ने संज्ञान लिया. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसके माता-पिता के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं फर्जी प्रमाण पत्र निर्गत करनेवाले डीएवी शिक्षादीप कमड़े के प्राचार्य पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
हालांकि वह फरार हैं. साथ ही कांटी को रिमांड होम से होटवार जेल भेजा दिया गया़ सुखदेवनगर पुलिस ने बताया कि कांटी के माता-पिता ने उसके नाबालिग होने का प्रमाण पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया था़, लेकिन सुखदेवनगर पुलिस ने जब कांटी के पुरूलिया रोड स्थित संत अलोसिस स्कूल व ग्रीन बैली स्कूल, रातू रोड से उसका प्रमाण पत्र निकाला, तो पता चला कि वह बालिग है़ सुखदेवनगर पुलिस ने बालिग होने का प्रमाण कोर्ट में पेश किया़ इसके बाद कोर्ट ने कांटी के माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था़ गौरतलब है कि अनमोल वर्मा ने दोस्तों के साथ मिल कर अनुराग विश्वकर्मा व उसकी गर्ल फ्रेंड की हत्या रातू रोड कब्रिस्तान में कर दी थी़ गत 11 जनवरी को अनुराग का शव रातू रोड कब्रिस्तान से मिला था़
जांच के बाद हत्या में शामिल कांटी को गिरफ्तार किया गया था. उसकी निशानदेही पर शिल्पी गुरूंग की हत्या कर शव कब्रिस्तान में छिपाने की बात सामने अायी थी़ उसके बाद शिल्पी का शव भी वहां से बरामद किया गया था़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola