रांची : माओवादियों ने बुंडू थाना क्षेत्र में की पोस्टरबाजी

Updated:
विज्ञापन

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा की गयी पोस्टरबाजी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पायी है. वहीं, बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर बुधवार को माओवादियों ने फिर से पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कवायद की है. पोस्टरबाजी बुंडू के ब्लॉक रोड व काली मंदिर चौक सहित […]

विज्ञापन
रांची : बरियातू थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा की गयी पोस्टरबाजी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पायी है. वहीं, बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर बुधवार को माओवादियों ने फिर से पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कवायद की है.
पोस्टरबाजी बुंडू के ब्लॉक रोड व काली मंदिर चौक सहित अन्य स्थानों पर की गयी है. पोस्टर के जरिये लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की अपील की गयी है. साथ ही फर्जी मुठभेड़ में दोषी अफसरों को सजा देने की बात भी कही गयी है. पोस्टर में सरकार द्वारा किये गये सभी एमओयू को अविलंब रद्द करने के साथ ही भूमि अधिग्रहण कानून को रद्द करने की मांग भी की गयी है.
पोस्टरबाजी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पोस्टरों को जब्त कर मामले की पड़ताल में जुट गयी है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि पोस्टरबाजी की घटना को माओवादियों ने या किसी अन्य आपराधिक गिरोह ने अंजाम दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola