बेड़ो : रसोई गैस से घर में आग हजारों के सामान राख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेड़ो : नरकोपी थाना क्षेत्र के खड़देवरी पतराटोली गांव निवासी शांति मिंज के घर में रविवार की रात गैस चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान आग लग गयी. अगलगी में घर सहित हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. शांति मिंज के अनुसार वह सब्जी धोने आंगन में गयी थी, इसी दौरान रसोई […]
विज्ञापन
बेड़ो : नरकोपी थाना क्षेत्र के खड़देवरी पतराटोली गांव निवासी शांति मिंज के घर में रविवार की रात गैस चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान आग लग गयी. अगलगी में घर सहित हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया.
शांति मिंज के अनुसार वह सब्जी धोने आंगन में गयी थी, इसी दौरान रसोई घर में आग लग गयी. आग की चपेट में आने से मशीन, कपड़ा, अनाज, बर्तन, पुस्तकें सहित घरेलू सामान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शांति को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर व चूल्हा मिला था. इधर, मुखिया सुनीता केरकेट्टा ने अंचलाधिकारी से शांति देवी को आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन