रांची : पांच से शहर में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Updated:
विज्ञापन

रांची : सरहुल और रामनवमी को लेकर नगर निगम पांच अप्रैल से पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू करेगा. इस दौरान सभी बड़े नालों व छोटे नालियों की सफाई सुनिश्चित की जायेगी. शहर के सफाई व्यवस्था काे लेकर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में उक्त बातें अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर […]

विज्ञापन
रांची : सरहुल और रामनवमी को लेकर नगर निगम पांच अप्रैल से पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू करेगा. इस दौरान सभी बड़े नालों व छोटे नालियों की सफाई सुनिश्चित की जायेगी. शहर के सफाई व्यवस्था काे लेकर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में उक्त बातें अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कही. श्री प्रसाद ने इस दौरान सभी जोनल सुपरवाइजरों को पूजा स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सफाई में पे-लोडर, कटर मशीन, ट्रैक्टर, डंपर का पूरा इस्तेमाल किया जाये. जहां गलियां संकरी हैं, वहां भार वाले मजदूरों से नालियों की सफाई करायी जाये.
साथ ही वार्डों में प्रतिदिन बीट बनाकर घरों से कचरे का उठाव एवं सड़कों की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी ओंकार पांडेय, सिटी मैनेजर संदीप कुमार व सभी वार्डों के सुपर वाइजर मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola