रांची : बिग बाजार में आतंकियों से निबटने का मॉकड्रिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2019 8:27 AM
विज्ञापन
रांची : देश में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए राजधानी में एटीएस की टीम ने सबसे अधिक भीड़ वाले बिग बाजार मॉल में मॉक ड्रिल किया़ इस दौरान बिग बाजार में खरीदारी करने आये लोगों को एटीएस के जवानों ने केवल सिर्फ बचाया बल्कि उन्हें सुरक्षित भी निकाल लिया़ इसके साथ ही दो आतंकवादियों […]
विज्ञापन
रांची : देश में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए राजधानी में एटीएस की टीम ने सबसे अधिक भीड़ वाले बिग बाजार मॉल में मॉक ड्रिल किया़
इस दौरान बिग बाजार में खरीदारी करने आये लोगों को एटीएस के जवानों ने केवल सिर्फ बचाया बल्कि उन्हें सुरक्षित भी निकाल लिया़ इसके साथ ही दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया और दो को गिरफ्तार कर लिया़ मॉक ड्रिल में एटीएस के जवान ही आतंकवादी और खरीदार बने थे़ जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे चार आतंकवादी बिग बाजार में घुस गये़
आतंकवादियों ने बाजार में खरीदारी करने के लिए आये दो लोगों को बंधक बना लिया़ इसकी सूचना एटीएस को मिली. एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिग बाजार को घेर लिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया तथा दो को गिरफ्तार कर लिया गया़ किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया़
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कांके़ कांके थाना क्षेत्र के रिनपास बॉर्डर लाइन मंदिर के पास रहनेवाले सेवानिवृत्त सफाई सेवक भुनेश्वर राम उर्फ भुनू राम (69 वर्षीय) ने पड़ोसी की आठ वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया. घटना 26 मार्च की है.
इस संबंध में बच्ची के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है़ प्राथमिकी में कहा गया है कि मंगलवार को परिवार के लोग घर से बाहर थे. जब शाम सात बजे घर आये तो बच्ची ने दर्द होने की शिकायत की.
जब उससे कारण पूछा गया तो उसने आरोपी का नाम लेते हुए घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिजनों ने कांके थाना पहुंच कर इसकी सूचना दी और मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल रांची भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










