रांची के पूर्व डीडब्ल्यूओ अर्जुन मांझी कांग्रेस में शामिल हुए

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें रांची के पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी अर्जुन मांझी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इनके साथ बलराम राम, अभिषेक कुमार, उज्जवल कुमार, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार, […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें रांची के पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी अर्जुन मांझी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
इनके साथ बलराम राम, अभिषेक कुमार, उज्जवल कुमार, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार, आदित्य कुमार, अशोक कुमार व आलोक कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों के कांग्रेस में आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा. भाजपा सरकार संविधान विरोधी है.
पाकिस्तान को लाल आंख दिखाने का दंभ भरने वाली सरकार अब प्रेम पत्र लिख रही है. मौके पर मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता, लाल किशोर नाथ शाहदेव, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, डॉ एम तौसिफ, अमिताभ रंजन समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola