लोकसभा चुनाव: झारखंड में टूटा राजद, प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा गयीं भाजपा में, इधर रामटहल हुए बागी, बोले- भोगेगी पार्टी
रांची : लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश में राजद टूट गया़ राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो रही है़ं अन्नपूर्णा टिकट की गारंटी पर भाजपा का दामन थाम रही है़ं वह कोडरमा या चतरा से उम्मीदवार हो सकती है़ं अन्नपूर्णा रविवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं. उनके साथ राजद के पूर्व […]
रांची : लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश में राजद टूट गया़ राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हो रही है़ं अन्नपूर्णा टिकट की गारंटी पर भाजपा का दामन थाम रही है़ं वह कोडरमा या चतरा से उम्मीदवार हो सकती है़ं अन्नपूर्णा रविवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं. उनके साथ राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व सांसद मनोज भुइयां भी थे़ मौके पर भाजपा नेता भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे़
गिरिनाथ को लेकर भी अटकलें
राजद के पूर्व अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह को लेकर भी राजनीतिक गलियारे में रविवार को भाजपा में जाने की अटकलें लगती रही़ सूचना के मुताबिक गिरिनाथ भी रांची में थे़ राजनीतिक खेमे में उनके स्टैंड को लेकर नजरें टिकी थी़ हालांकि इस बाबत पूछने पर श्री सिंह ने इन्कार किया़ उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई बात नहीं है़
भाजपा का कोडरमा, चतरा व रांची लोकसभा सीट को लेकर सस्पेंस बरकरार रामटहल हुए बागी
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रांची, कोडरमा व चतरा सीट को होल्ड पर रखा है. रांची सांसद रामटहल चौधरी का टिकट कट सकता है. केंद्रीय नेतृत्व ने रामटहल को फैक्स भेज कर यह कहने को कहा था कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इधर रामटहल के तेवर भी बागी हैं. उन्होंने दो टूक कहा : ऐसा हुआ तो पार्टी भोगेगी. श्री चौधरी के समर्थकों ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए