रांची : एक माह में और 200 बोरिंग करायेगा निगम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : गर्मी में आमलोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत नगर निगम द्वारा शहर के 53 वार्डों में 180 बोरिंग करायी जा चुकी है. निगम की तैयारी है कि आगामी एक माह के अंदर जल्द से जल्द और 200 बोरिंग […]

विज्ञापन
रांची : गर्मी में आमलोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत नगर निगम द्वारा शहर के 53 वार्डों में 180 बोरिंग करायी जा चुकी है. निगम की तैयारी है कि आगामी एक माह के अंदर जल्द से जल्द और 200 बोरिंग करायी जाये, ताकि गर्मी के दिनों में जब आम लोगों के कुएं व बोरिंग सूखने लगे, तो इन नये बोरवेलों के माध्यम से शहर के लोगों की प्यास बुझायी जा सके.
300 से अधिक मोहल्ले में टैंकर से होगी जलापूर्ति : नगर निगम इस वर्ष भी 300 से अधिक मोहल्ले में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की तैयारी कर रहा है. निगम के अधिकारियों की मानें, तो पिछले पांच वर्षों में गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी थी. इसलिए इस वर्ष जल संकट वाले मोहल्ले में दिन में दो बार टैंकर से जलापूर्ति की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola