राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा हर्बल गुलाल का ही उपयोग करें, रासायनिक रंगों से बचें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

आपसी प्रेम व भाईचारा को और सुदृढ़ बनाये रखने का संदेश देती है होली रांची : राजभवन में मंगलवार को होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित इस कार्यक्रम में रांची वीमेंस कॉलेज व विनोबा भावे विवि के विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी. इस मौके पर […]
विज्ञापन
आपसी प्रेम व भाईचारा को और सुदृढ़ बनाये रखने का संदेश देती है होली
रांची : राजभवन में मंगलवार को होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित इस कार्यक्रम में रांची वीमेंस कॉलेज व विनोबा भावे विवि के विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी.
इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए समस्त राज्यवासियों को होली की बधाई दी. उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सद्भाव को और सुदृढ़ बनाये रखने का संदेश देता है. राज्यपाल ने सभी को प्राकृतिक गुलाल का ही उपयोग करने और रासायनिक रंगों से बचने को कहा.
कार्यक्रम के आरंभ में रांची वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पुलवामा हमला में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी. कॉलेज की संगीत विभाग की छात्राअों ने होली गीत प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया. छात्राओं ने मणिपुरी पोशाक में भी नृत्य प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर छात्राओं ने नृत्य नाटिका का भी मंचन किया. अंशुमन आदित्य दास की प्रस्तुति की काफी सराहना हुई. वहीं विनोबा भावे विवि की छात्राओं ने भी नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में रांची वीमेंस कॉलेज की छात्राअों ने पारंपरिक होली नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में झारखंड मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एसके सत्पथी, राज्यपाल के प्रधान सचिव सतेंद्र सिंह, रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, विनोबा भावे विवि के कुलपति डॉ रमेश शरण, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति डॉ एमपी सिन्हा, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति डॉ एसएन मुंडा, रांची विवि की प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमार, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा सहित कई शिक्षिकाएं, छात्राएं, राजभवन व विवि के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




