रांची : बरियातू के रश्मि इन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट में छापा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के अरविंद मार्ग स्थित रश्मि इन्क्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पुलिस ने शनिवार को छापा मारा. एक मामले में पुलिस को तीन लड़कों की तलाश थी. उन्हें ही गिरफ्तार करने वहां पहुंची थी. लेकिन तीनों युवक नहीं मिले. इसके बाद पुलिस युवकों के कुछ सामान को साथ ले गयी. […]

विज्ञापन
रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के अरविंद मार्ग स्थित रश्मि इन्क्लेव अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पुलिस ने शनिवार को छापा मारा. एक मामले में पुलिस को तीन लड़कों की तलाश थी. उन्हें ही गिरफ्तार करने वहां पहुंची थी.
लेकिन तीनों युवक नहीं मिले. इसके बाद पुलिस युवकों के कुछ सामान को साथ ले गयी. साथ ही फ्लैट को सील कर दिया. बताया जा रहा है कि उक्त फ्लैट सीसीएल के कर्मी टीएन शर्मा का है. वे फ्लैट किराये पर लगाये हुए हैं. चर्चा रही कि एनआइए ने छापा मारा था. हालांकि इस संबंध में स्थानीय पुलिस अफसरों ने इंकार किया है. कहा यह भी जा रहा था कि पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला साफ नहीं हो सका था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola