रांची : जल, जंगल व जमीन के विकास के लिए राज्यपाल ने बनायी कमेटी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड में जल, जंगल, जमीन अौर पारंपरिक व्यवस्था से संबंधित सर्वांगीण विकास के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है. राज्यपाल ने भारत के संविधान के अंतर्गत राज्यों को पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत प्राप्त विशेष शक्ति के आलोक में इस कमेटी का गठन किया है. विशेषज्ञ […]

विज्ञापन
रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड में जल, जंगल, जमीन अौर पारंपरिक व्यवस्था से संबंधित सर्वांगीण विकास के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है. राज्यपाल ने भारत के संविधान के अंतर्गत राज्यों को पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत प्राप्त विशेष शक्ति के आलोक में इस कमेटी का गठन किया है.
विशेषज्ञ समूह का कार्यकाल राज्यपाल द्वारा निर्धारित किया जायेगा अौर सदस्यों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकेगा. बैठक की अध्यक्षता कोरम, यात्रा भत्ता, समूह का विषय व विचार-विमर्श तथा समूह के बैठक की कार्यवाही व अन्य बिंदुअों पर निर्णय राज्यपाल की सहमति से राज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा लिया जायेगा. इस उच्च स्तरीय कमेटी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व अशोक नगर निवासी सुभाशीष सोरेन, पूर्व आयुक्त व पत्थलकुदवा निवासी वासवी किड़ो, पूर्व इनकम टैक्स अफसर व अरगोड़ा निवासी एतवा मुंडा, को-अॉपरेटिव कॉलोनी जमशेदपुर के सहायक प्राध्यापक संजीव कुमार विरूली, पर्यावरणविद व सामाजिक कार्यकर्ता तथा सहयोगी महिला समिति बागरायसाय की सचिव चामी मुर्मू तथा पर्यावरण विद व चाकुलिया निवासी पद्मश्री जमुना टुडू को सदस्य बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola