नोवामुंडी : दीवार गिरने से दो स्कूली बच्चों की मौत

Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना अंतर्गत पचायसायी के उरांवसायी टोला में शनिवार शाम करीब तीन बजे निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार में जेसीबी ने ठोकर मार दी. इससे पास स्थित यूपीएस स्कूल में पढ़नेवाले दो छात्रों की मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृत छात्र रोहित लकड़ा (12) उरांवसायी का […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना अंतर्गत पचायसायी के उरांवसायी टोला में शनिवार शाम करीब तीन बजे निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार में जेसीबी ने ठोकर मार दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इससे पास स्थित यूपीएस स्कूल में पढ़नेवाले दो छात्रों की मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृत छात्र रोहित लकड़ा (12) उरांवसायी का व रोकी लागुरी (8) सिंगलझंडी का रहनेवाला था. घायलों में पचायसायी निवासी सुशील लागुरी (7), शुभम पूर्ति (7), करण लकड़ा (8), समीर उरांव (8), अर्जुन लकड़ा (6), बिरू नायक, डूचा लागुरी, सुभाष पूर्ति (7) के नाम शामिल हैं. सूचना मिलते ही एसडीपीओ समेत कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

जानकारी के अनुसार बच्चे निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार पर चढ़ कर सड़क निर्माण में लगी जेसीबी मशीन को देख रहे थे. जेसीबी मशीन मिट्टी की खुदाई कर रही थी. जेसीबी ने पीछे करने के क्रम में निर्माणाधीन पीएम आवास की दीवार ठोकर मार दी. इससे दीवार गिर गयी और सभी बच्चे दब गये. रोहित की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि रोकी लागुरी ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सभी घायल बच्चों को नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल सुमिल लकड़ा, समीर उरांव, करन लकड़ा, अर्जुन लकड़ा व सुभाष लकड़ा का इलाज नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि सुशील लागुरी, डुचा लागुरी व बिरू लागुरी को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola