रांची : फर्श पर पटक युवक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

पंडरा ओपी क्षेत्र के एक पुराने घर में हुई घटना रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड स्थित एक पुराने घर में अपराधियों ने एक युवक पर हमला कर हत्या कर दी. घटनास्थल और शव को देखने के बाद अाशंका जतायी जा रही है कि युवक का सिर दीवार और फर्श पर पटक कर […]
विज्ञापन
पंडरा ओपी क्षेत्र के एक पुराने घर में हुई घटना
रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी ग्राउंड स्थित एक पुराने घर में अपराधियों ने एक युवक पर हमला कर हत्या कर दी. घटनास्थल और शव को देखने के बाद अाशंका जतायी जा रही है कि युवक का सिर दीवार और फर्श पर पटक कर हत्या की गयी होगी. घटना की सूचना शनिवार सुबह स्थानीय लोगों को उस समय मिली, जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. देखा कि घर के आस-पास खून बिखरा हुआ और शव पड़ा हुआ था. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पंडरा ओपी की पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर आस-पास के लोगों से शव की शिनाख्त करने का कहा, लेकिन पहचान नहीं हो पायी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
साथ ही अज्ञात की हत्या को लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही युवक के बारे में पता लगाने के लिए दूसरे थाना की पुलिस से भी संपर्क किया गया, ताकि अगर किसी थाना क्षेत्र से किसी युवक के लापता होने की सूचना मिले तो उसके परिजनों को बुला कर मृतक की शिनाख्त करायी जा सकी.
पुलिस के अनुसार शव की पहचान होने के बाद पता लगाना आसान होगा कि युवक के दोस्त कौन लोग थे. वह किसके साथ उठता- बैठता था. क्योंकि पुलिस को आशंका है कि शुक्रवार की रात युवक परिचित लोगों के साथ खाने-पीने बैठा होगा.
उसी दौरान किसी बात लेकर विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गयी होगी. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच करने कोतवाली डीएसपी भी पहुंचे. साथ ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. आस-पास के लोगों के अनुसार देर रात कुछ युवक दूसरे इलाके से आते हैं और रात में अड्डाबाजी भी करते हैं. लिहाजा, पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकि हत्याकांड का खुलासा किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




