हिरणपुर : कुदाल से मार कर बड़े भाई की हत्या की, छोटा भाई गिरफ्तार

Updated at : 12 Mar 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
हिरणपुर : कुदाल से मार कर बड़े भाई की हत्या की, छोटा भाई गिरफ्तार

हिरणपुर. जामपुर गांव में मामूली विवाद में घटना हिरणपुर : हिरणपुर थाना क्षेत्र के जामपुर गांव में मामूली विवाद में कुदाल से मार कर बड़े भाई सकल हांसदा की छोटे भाई पाऊल हांसदा (28) ने हत्या कर दी. वहीं, पति को बचाने के प्रयास में मृतक की पत्नी छिता सोरेन को भी चोट पहुंची है. […]

विज्ञापन
हिरणपुर. जामपुर गांव में मामूली विवाद में घटना
हिरणपुर : हिरणपुर थाना क्षेत्र के जामपुर गांव में मामूली विवाद में कुदाल से मार कर बड़े भाई सकल हांसदा की छोटे भाई पाऊल हांसदा (28) ने हत्या कर दी. वहीं, पति को बचाने के प्रयास में मृतक की पत्नी छिता सोरेन को भी चोट पहुंची है. पुलिस ने आरोपी को जामपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है. घटना रविवार देर रात की है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम सकल हांसदा और पाऊल हांसदा घर में बैठे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी होने लगी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि उनमें मारपीट होने लगी.
इसी दौरान पाऊल हांसदा ने बड़े भाई सकल हांसदा के सिर पर कुदाल के बट (डंडा) से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजमोहन राम, एसआइ कपिलदेव रविदास मौके पर पहुंचे. घायल अवस्था में सकल को इलाज के लिए हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से चिकित्सकों ने पाकुड़ सोनाजोड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान सकल हांसदा की मौत हो गयी.
थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया जायेगा. घटना को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस घटना की गहराई से छानबीन कर रही है. सकल अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटियों को छोड़ गया है. सोमवार को सकल हांसदा की पत्नी छिता सोरेन अपनी तीन बेटियों को साथ लेकर थाने पहुंची और पूरी घटना बतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola