रांची : निर्देश जारी, आकांक्षा 40 परीक्षा में शामिल होना किया गया अनिवार्य

Updated at : 07 Mar 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : निर्देश जारी, आकांक्षा 40 परीक्षा में शामिल होना किया गया अनिवार्य

रांची : इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा दे रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व मॉडल स्कूल के सभी विद्यार्थियों को आकांक्षा 40 की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक उमाशंकर सिंह ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया है. पत्र […]

विज्ञापन
रांची : इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा दे रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व मॉडल स्कूल के सभी विद्यार्थियों को आकांक्षा 40 की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक उमाशंकर सिंह ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया है.
पत्र में कहा गया है कि मैट्रिक परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी जिनके प्रथम श्रेणी से पास होने की उम्मीद है, उन्हें भी आकांक्षा 40 की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाये. जैक आकांक्षा 40 में नामांकन के लिए 10 मार्च तक फॉर्म जमा लेगा. मैट्रिक परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी ही आकांक्षा 40 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
विद्यार्थी का झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. दूसरे बोर्ड के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं. आकांक्षा 40 की परीक्षा सभी जिला मुख्यालय में ली जायेगी. फाॅर्म जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है. परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सरकार द्वारा मेडिकल व इंजीनियरिंग की नि:शुल्क तैयारी करायी जायेगी.
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में भौतिकी, रसायन व गणित विषय के प्रश्न पूछे जायेंगे. मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भौतिकी, रसायन व जीव विज्ञान विषय के प्रश्न पूछे जायेंगे. जिला स्तरीय परीक्षा में वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा तीन घंटे व 120 अंकों की परीक्षा होगी. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola