रांची : सिकिदिरी नहर में सोलर प्लांट के लिए दोबारा निविदा निकाली गयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2019 9:27 AM
रांची : सिकिदिरी नहर (केनाल) में दो मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के लिए जेरेडा ने दोबारा निविदा (टेंडर) निकाली है. पिछली बार की निविदा में किसी कंपनी ने टेंडर नहीं डाला था. इस कारण टेंडर रद्द करना पड़ा. जेरेडा द्वारा निकाली गयी निविदा की अंतिम तिथि आठ मार्च है. बताया गया कि अबतक दो […]
रांची : सिकिदिरी नहर (केनाल) में दो मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के लिए जेरेडा ने दोबारा निविदा (टेंडर) निकाली है. पिछली बार की निविदा में किसी कंपनी ने टेंडर नहीं डाला था. इस कारण टेंडर रद्द करना पड़ा. जेरेडा द्वारा निकाली गयी निविदा की अंतिम तिथि आठ मार्च है. बताया गया कि अबतक दो कंपनियों ने रुचि दिखायी है. इनमें गुजरात के नर्मदा केनाल में 15 मेगावाट का पावर प्लांट लगाने वाली कंपनी इनसोलर एनर्जी व प्रीमियम सोलर शामिल हैं.
गौरतलब है कि जेरेडा द्वारा इपीसी मोड में दो मेगावाट के पावर प्लांट की स्थापना की जा रही है. इसकी लागत लगभग 16 करोड़ रुपये होगी. जो कंपनी यहां पावर प्लांट लगायेगी, उसे ही 10 वर्षों तक मेंटेनेंस का काम भी करना है. यह सिकिदिरी केनाल पर फ्लोटिंग पावर प्लांट होगा, जिसे सिकिदिरी पावर सब स्टेशन से जोड़ दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










