रांची : कई बूथों पर बीएलओ नदारद, परेशान होकर लौट गये लोग

रांची : जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व त्रुटियों को सुधारने के लिए दो दिनों का विशेष शिविर 23 व 24 फरवरी को लगाया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के विभिन्न बूथों पर शिविर लगाया गया. विशेष शिविर में पहले दिन ही लोगों को कई समस्याओं […]
रांची : जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व त्रुटियों को सुधारने के लिए दो दिनों का विशेष शिविर 23 व 24 फरवरी को लगाया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के विभिन्न बूथों पर शिविर लगाया गया. विशेष शिविर में पहले दिन ही लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा.
कई बूथ बंद मिले. वहीं कई जगहों पर बूथ तो खुले थे, लेकिन बीएलओ (महिला) नदारद थी. कई बूथों पर बीएलओ देर से पहुंची. घंटों इंतजार कर लोग लौट गये. इस बारे में पूछने पर बीएलओ ने बताया कि स्कूल में परीक्षा की ड्यूटी कर बूथ पर आ रही हूं. कोकर बिजली ऑफिस के बूथ नंबर 468 के बीएलओ नदारद रहे. यहां तीन बूथ हैं. वहीं चेशायर होम व सुरेंद्रनाथ स्कूल के बूथ भी बंद रहे. वहीं रांची वीमेंस कॉलेज(साइंस व अार्ट ब्लॉक) व म्यूनिसिपल स्कूल नगड़ा टोली के बूथ पर बीएलओ मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










